Skin Grafting | Skin Grafting Procedure | Step By Step Skin Grafting
Skin Grafting
Definition of Skin Grafting -
किसी भाग
की Skin के
Damaged हो
जाने पर
उस स्थान
पर Healthy Skin का
Transplant करना
Skin Grafting कहलाता
है।
Indication -
Skin Grafting प्रायः निम्न स्थितियों में की जाती है –
• Severe Burn
• Skin Cancer
• Extensive Skin Loss etc.
Skin Grafting प्रायः निम्न स्थितियों में की जाती है –
• Severe Burn
• Skin Cancer
• Extensive Skin Loss etc.
Types of
Skin Grafting (स्किन ग्राफ्टिंग के प्रकार) -
(I) Split Thickness Skin Grafting - इस प्रकार
की Skin Grafting में पूरी Epidermis तथा Dermis के कुछ भाग का Transplant किया जाता है।
(II) Full Thickness Skin Grafting - इस प्रकार
की Skin Grafting में Epidermis तथा पूरी Dermis का Transplant किया जाता है।
(III) Composite Skin Grafting - इस प्रकार की Skin Grafting के दौरान Epidermis, पूरी Dermis तथा उसके नीचे स्थित Tissues का भी Transplant किया जाता है।
(III) Composite Skin Grafting - इस प्रकार की Skin Grafting के दौरान Epidermis, पूरी Dermis तथा उसके नीचे स्थित Tissues का भी Transplant किया जाता है।
Equipment -
- Sterile Tray / Dressing Tray - सभी उपकरणों को Sterile रखने के लिए।
- Dermatome - Donor Site से Skin Graft निकालने के लिए।
- Scalpel With Blades - Skin काटने और Trimming के लिए।
- Scissors (Surgical) - Graft को आकार देने के लिए।
- Forceps (Toothed & Non-Toothed) - Skin Graft पकड़ने और रखने के लिए।
- Needle Holder - Suturing के लिए।
- Sutures / Skin Staples - Graft को Fix करने के लिए।
- Syringes & Needles - Local Anesthesia और Drugs देने के लिए।
- Antiseptic Solutions - जैसे Povidone Iodine, Chlorhexidine।
- Sterile Gauze Pieces & Swabs - Cleaning और Dressing के लिए।
- Non-Adherent Dressing - Graft को नुकसान से बचाने के लिए।
- Pressure Bandage / Elastic Bandage - Graft को स्थिर रखने के लिए।
- Normal Saline Bowl - Graft को Moist रखने के लिए।
- Kidney Tray - Used Materials रखने के लिए।
- Suction Apparatus (यदि आवश्यक हो) - Blood और Secretions हटाने के लिए।
Preparation
Stage of Skin Grafting -
- चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा रोगी को Auto Grafting(एक ही व्यक्ति के शरीर के एक भाग से Skin Piece लेकर उसी व्यक्ति के शरीर के Damaged Area पर Transplant कर दिया जाता है) की प्रक्रिया तथा लाभों के बारे में बताया जाता है।
- रोगी से Grafting के लिए Written
Consent प्राप्त करें। यह अस्पताल प्रशासन को Legal Protection प्रदान करता है।
- यदि रोगी पूर्व में कोई दवाइयाँ विशेष तौर पर Aspirin, Warfarin, Clopidogrel
आदि ले रहा है तो इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।
- यदि रोगी में किसी प्रकार की Allergies मौजूद हों तो उसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।
- रोगी के सभी आवश्यक Investigations
करवा लें तथा उसे सभी Pre-Grafting Medicines दें। आवश्यकता अनुसार रोगी को Immunosuppressant (Cyclosporine) दें।
Actual Procedure -
- Skin Grafting के लिए Wound Area को Measure किया जाता है।
- Body Part (प्रायः टांग या भुजा) की Skin के टुकड़े को Shave करने के बाद Desired Area Cut कर लिया जाता है। इस दौरान इस बात का ध्यान रखा जाता है कि काटे गये Piece का Area इतना हो ताकि वह Wound
Area को Easily
Cover कर सके।
- Dermatome
से Skin
Graft निकाला जाता है & Graft को Normal
Saline में रखा जाता है & Graft
को Transplant करने से पूर्व इसे Nourishment के लिए Plasma
में भी रखा जा सकता है।
- अब इस काटे गये Skin के Piece को Wound Area पर Stitching
द्वारा प्रत्यारोपित कर दिया जाता है।
- Skin Graft के Transplant
के पश्चात Area पर Special
Dressing Apply कर दी जाती है। यह Dressing प्रायः सात दिन तक रहती है। आवश्यकतानुसार Skin Graft के Adherence
को Promote करने के के लिए रोगी को 3-4 दिनों तक Movement
Limitation की सलाह दी जाती है।
After Procedure Role of Nurse -
- रोगी को Skin Grafting के Complications (Bleeding, Infection) के लिए Closely
Observe करेंगे किसी भी असामान्य लक्षण के दिखाई देने पर तुरन्त चिकित्सक को सूचित करेंगे
- Healing को Promote
करने के लिए रोगी को 3–5 दिनों तक Grafted Part को Immobilize रखने की सलाह देंगे
- रोगी को Prescribed Antibiotics एवं Analgesics देंगे
- रोगी को Donor Site को Scratch नहीं करने की सलाह देंगे
- रोगी को Well Balanced Diet Provide करें। & रोगी को Additional Vitamins एवं Minerals देंगे
Social Media -






Comments
Post a Comment